छत्तीसगढ़ में मनेगी तीन दिवाली? शाह के इस बयान पर क्या बोले सीएम बघेल
Chhattisgarh Election 2023- छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. अब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah)…
ADVERTISEMENT

Chhattisgarh Election 2023- छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. अब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) के नए बयान को लेकर कांग्रेस की ओर से प्रतिक्रिया आई है. दरअसल, गृहमंत्री ने प्रदेश में गुरुवार को एक चुनावी रैली के दौरान कहा कि इस बार यहां तीन दिवाली मनेगी. जिस पर तंज कसते मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने कहा कि वे मुगालते में हैं.