CG Lok Sabha Elections 2024: सरगुजा लोकसभा सीट से रेणुका नहीं तो कौन? सुनिए, जनता ने क्या कहा

ADVERTISEMENT

अंबिकापुर की जनता ने लोकसभा चुनावों को लेकर खुलकर अपनी राय दी. इस दौरान उन्होंने इंडिया गठबंधन को लेकर राहुल गांधी को जमकर सुनाया.

Google CTA

Chhattisgarh Lok Sabha Elections 2024- आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर (Ambikapur News) की जनता ने खुलकर अपनी राय दी. इस दौरान उन्होंने इंडिया गठबंधन को लेकर राहुल गांधी को जमकर सुनाया. वहीं बीजेपी नेताओं को लेकर भी उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी. भाजपा की नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह को लेकर लोगों ने क्या कहा यहां आप इसे सुन सकते हैं. देखें छत्तीसगढ़ Tak की खास चौपाल में अंबिकापुर की जनता ने क्या कहा?

बता दें कि सरगुजा लोकसभा सीट (Sarguja Lok Sabha Seat) के अंदर कुल 8 विधानसभा सीटें आती हैं. इनमें सरगुजा जिले की अंबिकापुर, सीतापुर, लुंड्रा, वहीं बलरामपुर जिले की सामरी और रामानुजगंज-बलरामपुर, तो सूरजपुर जिले की प्रतापपुर, प्रेमनगर और भटगांव विधानसभा शामिल हैं.

यह सीट ST यानी अनूसुचित जनजाति के लिए आरक्षित है. सरगुजा को बीजेपी का गढ़ कहा जाता है. पिछले 4 बार से यहां बीजेपी चुनाव जीतते आ रही है और खास बात यह है कि बीजेपी ने हर लोकसभा चुनाव में अपने प्रत्याशी बदले और सभी ने पार्टी का परचम लहराया.