बेमेतरा ब्लास्ट का जिम्मेदार कौन? हादसे ने खोल दी पोल!
ADVERTISEMENT
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में शनिवार को एक बारूद फैक्ट्री में धमाके के बाद कई तरह के सवाल उठ रहे हैं. आखिर इस घटना का जिम्मेदार कौन है?
Bemetara Blast: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में शनिवार को एक बारूद फैक्ट्री में धमाके के बाद कम से कम आठ कर्मचारी लापता बताए जा रहे हैं. इस घटना में एक की मौत हो गई वहीं कई कर्मचारी घायल हो गए हैं. बता दें कि विस्फोट की तीव्रता इतनी थी कि करीब 30 फुट गहरा गड्ढा हो गया. लेकिन इस बीच अपनों के इंतजार में ग्रामीणों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है. वहीं इस घटना के बाद कई सवाल भी उठ रहे हैं.
रविवार से पिरदा में विस्फोट स्थल के पास तनावपूर्ण स्थिति है, धरना दे रहे ग्रामीणों ने दावा किया कि उनके रिश्तेदार घटना के बाद से लापता हैं. सरकार की ओर से मजिस्ट्रेट जांच की घोषणा की जा चुकी है. लेकिन ग्रामीणों का गुस्सा कम होने का नाम नहीं ले रहा है. लिहाजा सवाल उठता है कि इस घटना का जिम्मेदार कौन? देखें सीजी राउंडअप-
