बीजेपी प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी ने जब ताम्रध्वज का पैर छूकर लिया आशीर्वाद, देखें वीडियो

ADVERTISEMENT

कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू  रैली के साथ अपना नामांकन भरने महासमुंद कलेक्ट्रेट पहुंचे थे. उसी समय भाजपा प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी भी मुहूर्त के हिसाब से नामांकन भरने कलेक्ट्रेट पहुंची. दोनों प्रत्याशी का जब आमना सामना हुआ तो भाजपा प्रत्याशी रूप कुमारी चौधरी ने कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू का पैर छूकर आशीर्वाद लिया.

Google CTA

Mahasamund Lok Sabha Seat: छत्तीसगढ़ में तीन चरण में चुनाव होने वाले हैं, जिसमें महासमुंद सीट पर 26 अप्रैल को दूसरे चरण में वोट डाले जाएंगे. दूसरे चरण के लिए नामांकन की प्रक्रिया जारी है. जिसके तहत महासमुंद से कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू और बीजेपी प्रत्याशी रुपकुमारी चौधरी ने भी अपना नामांकन दाखिल किया.