CG Lok Sabha Election: 'डिफाल्टर आदमी...' पीएम मोदी को लेकर चरणदास महंत ने फिर दे दिया विवादित बयान
ADVERTISEMENT
CG Lok Sabha Election नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कहा मोदी की गारंटी 10 साल से फेल हो रही है. ना 2 करोड़ लोगों को नौकरी मिली ना 15 लाख रुपए मिले. जिसकी गारंटी फेल हो गई है, छत्तीसगढ़ के लोग समझते है कि वो डिफाल्टर आदमी है. डिफाल्टर आदमी की गारंटी हमारे लिए कोई मायने नहीं रखती.
CG Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव के बीच नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत (Charandas Mahant) ने पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) पर बड़ा हमला बोला है. महंत ने कहा मोदी की गारंटी 10 साल से फेल हो रही है. ना 2 करोड़ लोगों को नौकरी मिली ना 15 लाख रुपए मिले. जिसकी गारंटी फेल हो गई है, छत्तीसगढ़ के लोग समझते है कि वो डिफाल्टर आदमी है. डिफाल्टर आदमी की गारंटी हमारे लिए कोई मायने नहीं रखती. महंत ने दावा किया है कि भाजपा की तरह कांग्रेस झूठ नहीं बोलेगी. कांग्रेस की 25 गारंटी और न्याय पत्र में हमको पूरा भरोसा है. छत्तीसगढ़ मे 5 से 6 सीट जीत रहे हैं,आने वाले समय में 9 से 10 सीट हो सकती है.