CG Lok Sabha Election: कवासी लखमा के अतरंगी बयान, जिसने मचा दिया जमकर बवाल!

ADVERTISEMENT

CG Lok Sabha Election: अपने अलग अंदाज के लिए मशहूर कवासी लखमा लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एक से बढ़कर एक बयान दे रहे हैं. उनके कुछ बयान तो ऐसे है जिसे सुनकर आप अपने आपको हंसने से नहीं रोक पाएंगे.

google news

CG Lok Sabha Election: अपने अलग अंदाज के लिए मशहूर कवासी लखमा (Kawasi Lakhma) लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एक से बढ़कर एक बयान दे रहे हैं. उनके कुछ बयान तो ऐसे है जिसे सुनकर आप अपने आपको हंसने से नहीं रोक पाएंगे. लखमा के ऐसे ही कुछ चुनिंदा बयान हम आपको सुनाने जा रहे है. बस्तर लोकसभा सीट से कांग्रेस ने दिग्गज आदिवासी नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री कवासी लखमा को मैदान में उतारा है. प्रत्याशी बनाए जाने के बाद से ही कवासी फूल एक्शन मोड में हैं. कवासी लखमा अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं. आदिवासियों को ईवीएम में वोटिंग करने के लिए कवासी ने तो ईवीएम की आवाज ही निकाल दी.