'सोते रहते हैं...' जब चिंतामणि पर जमकर भड़के दीपक बैज
ADVERTISEMENT
अंबिकापुर पहुंचे पीसीसी चीफ दीपक बैज ने चिंतामणि महाराज पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि चिंतामणि सिर्फ सोते रहते हैं. 10 साल तक विधायक रहे लेकिन क्षेत्र की जनता के लिए कोई काम नहीं किया.
Sarguja Lok Sabha Seat: 7 मई को तीसरे चरण की वोटिंग होनी है, जिसमें सरगुजा लोकसभा सीट भी शामिल है. कभी कांग्रेस में रहे चिंतामणि महाराज यहां से बीजेपी के प्रत्याशी हैं. सरगुजा में जीत हासिल करने के लिए कांग्रेस पुरजोर मेहनत कर रही है. अंबिकापुर पहुंचे पीसीसी चीफ दीपक बैज ने चिंतामणि महाराज पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि चिंतामणि सिर्फ सोते रहते हैं.10 साल तक विधायक रहे लेकिन क्षेत्र की जनता के लिए कोई काम नहीं किया.