कवासी ने पीएम मोदी को लेकर दिया विवादित बयान, कहा- कवासी जीतेगा, मोदी मरेगा...

ADVERTISEMENT

बस्तर से कांग्रेस प्रत्याशी और कद्दावर नेता कवासी लखमा ने हाल ही में पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान दे डाला. लखमा के बयान पर बीजेपी भड़क गई है और इसे हार की बौखलाहट बता रही है.

google news

Kawasi Lakhma: बस्तर से कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा एक के बाद एक जबरदस्त और विवादित बयान दे रहे हैं. कभी वो लोगों को शराब पीकर नाचने कहते हैं तो कभी वो ग्रामीणों को पुलिस के खिलाफ तीर-धनुष उठाने को कहते हैं. अब हाल ही में उन्होंने पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान दे डाला है, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस कथित वीडियो में वे ग्रामीणों को क्षेत्रीय बोली गोंडी में कहते दिख रहे हैं कि, कवासी लखमा जीतोड़, नरेंद्र मोदी ढोलतोर यानी कवासी लखमा जीतेगा और नरेंद्र मोदी मरेगा.