पूर्व विधायक के निधन की सदन को देर से मिली जानकारी, विधानसभा में भड़के स्पीकर रमन सिंह, कहा- ये स्थिति है प्रदेश की!

ADVERTISEMENT

मनेंद्रगढ़ विधानसभा से दो बार विधायक रह चुके दिवंगत विजय सिंह के निधन की जानकारी विधानसभा सचिवालय को नहीं देने पर विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह का सख्त अंदाज देखने को मिला.

Google CTA

छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के आखिरी दिन स्पीकर रमन सिंह का सख्त अंदाज देखने को मिला.मनेंद्रगढ़ विधानसभा से दो बार विधायक रह चुके दिवंगत विजय सिंह के निधन की जानकारी विधानसभा सचिवालय को नहीं देने पर उन्होंने कहा कि यह प्रदेश की स्थिति है ! यह आपत्तिजनक है और अनुचित है.शासन को निर्देश दिया जाता है कि इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करें और आवश्यक निर्देश जारी करें, यह उचित नहीं है.