Bhupesh Baghel के सामने झलका कांग्रेस कार्यकर्ता का दर्द, भरे मंच से निकाली भड़ास

ADVERTISEMENT

Bhupesh Baghel के सामने ही राजनांदगांव में पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुरेंद्र दाऊ ने कह दिया कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार से सबसे ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ता ही प्रताड़ित रहे. 5 साल हमारी सरकार रही, इस दौरान एक कार्यकर्ता कह दें कि 5 साल में उनका एक भी काम हुआ हो. मुख्यमंत्री से मिलना तक मुश्किल था.

google news

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की मुश्किलेë थमने का नाम नहीं ले रही है. राजनांदगांव में कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान पूर्व सीएम भूपेश बघेल के सामने ही कांग्रेस नेता सुरेंद्र दास वैष्णव का दर्द झलका. पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र दाऊ ने कह दिया कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार से सबसे ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ता ही प्रताड़ित रहे. मंच में भूपेश बघेल के सामने ही सुरेंद्र ने कह दिया कि 'मैं डंके की चोट पर कहता हूं कि 5 साल हमारी सरकार रही, इस दौरान एक कार्यकर्ता यहां उठकर कह दें कि 5 साल में उनका एक भी काम हुआ हो. मुख्यमंत्री से मिलना तक मुश्किल था. हमारे दुख-तकलीफ में कोई साथ नहीं दिया, सिर्फ प्रताड़ित किया गया'.