'जहाज में छेद', भूपेश बघेल को ये क्या बोल दिए सीएम विष्णुदेव साय?
ADVERTISEMENT
CM Vishnu Deo Sai ने कांग्रेस को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. बीजेपी की जीत के साथ ही कांग्रेस की गुटबाजी पर भी तंज कंसते हुए साय ने कहा कि कांग्रेस के जहाज में छेद हो गया है. कार्यकर्ताओं की नाराजगी भूपेश बघेल के सामने ही दिखने लगी है.
लोकसभा चुनाव को लेकर चुनावी बिसात बिछ चुकी है, राजनीतिक दल 11 सीटों पर अपने- अपने जीत के दावें करते दिख रहे है. लेकिन छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों को लेकर बीजेपी ने मेगाप्लान तैयार कर रखा है. बीजेपी की ओर से 11 की 11 सीटे जीतने के लिए हर 1 लोकसभा सीट को लेकर अलग से प्लानिंग है. बीजेपी अपने चुनाव अभियान में बस्तर को विशेष फोकस देती दिख रही है. बीते दिनों केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) भी कोंडागांव में कार्यकर्ता सम्मेलन में उत्साह बढ़ाते नजर आए थे. अब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (Vishnu Deo Sai) दंतेवाड़ा में मां दंतेश्वरी का आशीर्वाद लेकर अभियान की शुरूआत करने जा रहे हैं. चुनावी अभियान के साथ ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कांग्रेस को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. बीजेपी की जीत के साथ ही कांग्रेस की गुटबाजी पर भी तंज कंसते हुए साय ने कहा कि कांग्रेस के जहाज में छेद हो गया है. कार्यकर्ताओं की नाराजगी भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) के सामने ही दिखने लगी है.