Lok Sabha Election Analysis: अब राहुल गांधी के लिए जोर लगाएंगे कका बघेल, दिखेगा नया अवतार?

ADVERTISEMENT

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न होने के बाद अब कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम भूपेश बघेल बड़ी जिम्मेदारी निभाने के लिए निकल पड़े हैं.

Google CTA

CG Lok Sabha Election: छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न होने के बाद अब कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) बड़ी जिम्मेदारी निभाने के लिए निकल पड़े हैं. बघेल इस बार खुद राजनांदगांव लोकसभा सीट से बतौर प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं. इस बीच उनको रायबरेली में ऑब्जर्वर की भूमिका मिली है जहां वे राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के लिए ताकत झोकेंगे. क्या कका यहां कमाल कर पाएंगे?