Lok Sabha Election: '35 किलो राशन बंद हो जाएगा...', भूपेश बघेल बीजेपी पर जमकर भड़के!
ADVERTISEMENT
Lok Sabha Election: बीजेपी के संकल्प पत्र को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दावा किया कि इसमें कुछ नया नहीं है. उल्टा छत्तीसगढ़ में जो हमारी सरकार 35 किलो राशन दे रही थी वो भी बंद हो जाएगा. बीजेपी संकल्प पत्र में नया कुछ नहीं है.
Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव के लिए राजनीतिक पार्टियां मतदाताओं को रिझाने धुंधाधार रैलियों और सभाओं से ताकत झोंक रही है. इस बीच बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए घोषणापत्र जारी कर दिया. 2024 लोकसभा चुनावों के लिए बीजेपी के ‘संकल्प पत्र’ में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत अगले पांच वर्षों के लिए गरीबों के लिए मुफ्त राशन देने, आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीब परिवारों को 5 लाख रुपए तक की मुफ्त इलाज देने का वादा किया है. इसके अलावा ‘प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ के तहत गरीब परिवारों को मुफ्त बिजली देने और तीन करोड़ ग्रामीण महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाने का वादा भी शामिल है.