LokSabha Election: पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान देने के बाद बुरे फंसे कवासी लखमा!

ADVERTISEMENT

LokSabha Election: लोकसभा चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ में इन दिनों लगातार विवादित बयानों से राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई हैं. कवासी ने एक बयान दे दिया है कि कवासी जीतेगा और नरेंद्र मोदी मरेगा, खेल खत्म, राम-राम. लखमा के इस बयान को लेकर बीजेपी ने जमकर हमला बोला है.

google news

LokSabha Election: लोकसभा चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ में इन दिनों लगातार विवादित बयानों से राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) पर छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत (Charandas Mahant) के विवादास्पद बयान के बाद बस्तर लोकसभा के कांग्रेस उम्मीदवार कवासी लखमा (Kawasi Lakhma) ने बडा बयान दे दिया है. कवासी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में कवासी ग्रामीणों को क्षेत्रीय बोली गोंडी में कहते दिख रहे हैं कि,कवासी लखमा जीतोड़, नरेंद्र मोदी ढोलतोर. कवासी ने इस दौरान चुलबुले अंदाज में ईवीएम मशीन की आवाज भी निकाली.