VIDEO: कभी उठाई थी बंदूक, अब रैंप पर दिखाया टैलेंट! सुकमा की 9 महिला आत्मसमर्पित नक्सलियों ने बिखेरा जलवा

ADVERTISEMENT

रायपुर में राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर सुकमा की 9 आत्मसमर्पित नक्सली महिलाओं ने कोसा सिल्क पहनकर रैंप वॉक किया. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उनकी सराहना की. जानिए पुनर्वास नीति से कैसे बदल रही है बस्तर की तस्वीर.

Google CTA

कभी नक्सली वर्दी पहन हाथों में बंदूक लिए जंगल-जंगल घूमने वाली जिन नक्सली महिलाओं के तेवर देख लोगों के पसीने छूट जाते थे, अब उनका बदला रूप देख सभी चकित हैं. उन्हीं महिलाएं ने फैशनेबल पोशाक पहन रैंप पर ऐसा कैटवॉक किया कि वीडियो चर्चा का विषय बन गया है. हर कोई इस बदलाव की तरीफ कर रहा है. नक्सलवाद को छोड़, हथियार डालकर मुख्य धारा से जुड़ने वाली महिलाओं की बदली जिंदगी हर किसी को चौंका रही है.