Bhupesh Baghel को मंच से जमकर सुनाने वाले सुरेंद्र दाऊ कौन हैं?
ADVERTISEMENT
Bhupesh Baghel के सामने ही मंच में दमदारी से कांग्रेस कार्यकर्ताओं की तकलीफों को लेकर भड़ास निकालने वाले सुरेंद्र दास वैष्णव की गिनती कद्दावर नेताओं में होती है. सुरेन्द्र दास वैष्णव को राजनांदगांव में सुरेंद्र दाऊ के नाम से भी जाना जाता है.2018 में रमन सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए पहले ही दिन फार्म भी खरीदा था, हालांकि बाद में वे मान गए.
राजनांदगांव में पूर्व सीएम भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) के सामने ही मंच में दमदारी से कांग्रेस कार्यकर्ताओं की तकलीफों को लेकर भड़ास निकालने वाले सुरेंद्र दास वैष्णव की गिनती कद्दावर नेताओं में होती है. सुरेन्द्र दास वैष्णव को राजनांदगांव में सुरेंद्र दाऊ के नाम से भी जाना जाता है. पूरे जिले में लोग उन्हें सुरेन्द्र दाऊ के नाम से भी संबोधित करते हैं. सुरेन्द्र दाऊ राजनांदगांव के जिला पंचायत उपाध्यक्ष भी रह चुके है.भाजपा का गढ़ कहे जाने वाले राजनांदगांव में 2015 में इतिहास में पहली बार कांग्रेस से जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष जब बने थे. उस दौरान टेड़ेसरा क्षेत्र के सदस्य सुरेंद्र दास वैष्णव को जिला पंचायत उपाध्यक्ष बनाया गया था. जीत के बाद देखने में आया था कि अध्यक्ष से ज्यादा उपाध्यक्ष के जीतने पर कांग्रेसी कार्यकर्ता उत्साहित थे. उस दौरान अध्यक्ष चित्रलेखा वर्मा से ज्यादा उपाध्यक्ष सुरेंद्र दाऊ के लिए पटाखे फोड़े गए थे. किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले सुरेंद्र दास वैष्णव छात्र संघ की राजनीति में भी अव्वल रहे. रमन सरकार के 15 साल के कार्यकाल में राजनांदगांव में कांग्रेस की विपक्ष की भूमिका में भी वे लगातार एक्टिव रहे. किसानों के बीच खासी लोकप्रियता के चलते 2018 में सुरेंद्र दाउ ने डॉ रमन सिंह (Raman Singh) के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान भी किया था. रमन के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए पहले ही दिन फार्म भी खरीदा था. हालांकि बाद में वे मान गए. कांग्रेस ने 2018 में राजनांदगांव से करुणा शुक्ला को चुनाव लड़ाया था.