Tamradwaj Sahu ने पीएम मोदी और रमन को क्यों याद दिला दी ये बड़ी बात?
ADVERTISEMENT
Tamradwaj Sahu ने कह दिया जिस अस्पताल में पीएम नरेंद्र मोदी जी और डॉ रमन सिंह जी पैदा हुए हैं उस अस्पताल को कांग्रेस ने बनाया. इससे बड़ी उपलब्धि हमारी और क्या होगी.
छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव को लेकर चुनावी बिसात बिछने के बाद अब जुबानी जंग तेज हो गई है. महासमुंद लोकसभा से प्रत्याशी बनाए गए पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला. चुनावी अभियान में धमतरी पहुंचे साहू ने केंद्र सरकार पर कई बड़े आरोप लगाए. ताम्रध्वज साहू ने कहा कि 20 साल भी राज करने के बाद भी बीजेपी, कांग्रेस का मुकाबला नहीं कर पाएगी. आप पूछते होंगे कि 75 साल में कांग्रेस ने क्या किया है. जिस अस्पताल में नरेंद्र मोदी जी और डॉ रमन सिंह जी पैदा हुए हैं उस अस्पताल को कांग्रेस ने बनाया. इससे बड़ी उपलब्धि हमारी और क्या होगी.