महिलाओं के मुद्दे पर आमने-सामने आए CM शिवराज और कमलनाथ, फिर पूछे एक दूसरे से सवाल

MP POLITICAL NEWS:  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ फिर से नए सवालों के साथ एक दूसरे के सामने आए. इस बार मुद्दा महिला सुरक्षा और उनके रोजगार से संबंधित था. लेकिन हर बार की तरह इस बार भी न तो कमलनाथ ने किसी सवाल का जवाब दिया और न ही […]

ADVERTISEMENT

CM Shivraj Singh Chouhan Kamal Nath MP BJP mp congress mp political news
CM Shivraj Singh Chouhan Kamal Nath MP BJP mp congress mp political news
Google CTA

MP POLITICAL NEWS:  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ फिर से नए सवालों के साथ एक दूसरे के सामने आए. इस बार मुद्दा महिला सुरक्षा और उनके रोजगार से संबंधित था. लेकिन हर बार की तरह इस बार भी न तो कमलनाथ ने किसी सवाल का जवाब दिया और न ही सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ के सवालों के जवाब दिए. आपको बता दें कि पिछले कई दिनों से दोनों एक दूसरे पर वादाखिलाफी के आरोप लगाकर सवाल पूछ रहे हैं.

कमलनाथ ने ट्वीट करके सीएम शिवराज सिंह चौहान से सवाल पूछा कि ‘छूटइ मल कि मलहि के धोएँ. घृत कि पाव कोई बारि बिलोएं. शिवराज जी आप पानी में मथानी चलाकर घी निकालना चाहते हैं.  यह अपना और पूरी जनता का समय बर्बाद करने के षड्यंत्र के अलावा कुछ नहीं है’.

पीसीसी चीफ कमलनाथ ने आगे कहा ‘आपके इसी झूठ के कारण आपकी निकास यात्रा में जनता रोज आपकी फजीहत कर रही है. आपने अपने “झूठ पत्र” में वादा किया था, उज्ज्वला योजना की लाभार्थी महिलाओं को छोटे घरेलू व्यवसाय शुरू करने के लिए सिलाई मशीन जैसे जरूरी उपकरण हेतु आर्थिक सहायता दी जाएगी. आपने कितनी सिलाई मशीनें उपलब्ध करा दीं. जरा जनता को बताएं या आप सिर्फ अपनी सरकार के काले कारनामों को रफू करने में लगे हैं’.

CM शिवराज का बड़ा बयान, ‘हम तो मुख्यमंत्री ही सिंधिया की वजह से बने हैं’

कितनी महिलाओं को सुरक्षा संबंधी एप उपलब्ध करवाया- शिवराज सिंह चौहान
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को महिला सुरक्षा के मुद्दे पर घेरा. सीएम ने कहा कि कमलनाथ जी से सवाल पूछने का क्रम जारी है. कमलनाथ ने अपनी सरकार में वादा किया था कि वे 17 से 45 साल की महिलाओं के स्मार्ट फोन में महिला सुरक्षा संबंधी एप डाउनलोड करवाएंगे. जिससे जीपीएस तकनीक पर आधारित होने की वजह से एप के कारण महिला अधिक सुरक्षित महसूस कर सकेंगी. कमलनाथ जी बताएं कि कितनी महिलाओं को यह सुरक्षा संबंधी एप उपलब्ध करवाया गया.

दिग्विजय सिंह के ट्वीट पर गरमाई सियासत, CM शिवराज ने भी किया पलटवार बोले, ‘वह पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं’