CM शिवराज सिंह चौहान बोले, ‘MP में भगोरिया अब राजकीय पर्व और सांस्कृतिक धरोहर घोषित’

MP POLITICAL NEWS: सीएम शिवराज सिंह चौहान सोमवार को अलीराजपुर जिले में पहुंचे.यहां पर वे आदिवासी वर्ग द्वारा आयोजित भगोरिया हाट में शामिल हुए. यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि “अब भगोरिया को राजकीय पर्व और सांस्कृतिक धरोहर माना जाएगा. यह परंपरा बनी रहे, यह लोक कला […]

ADVERTISEMENT

Bhagoriya Haat CM Shivraj Singh Chouhan MP BJP Alirajpur News
Bhagoriya Haat CM Shivraj Singh Chouhan MP BJP Alirajpur News
Google CTA

MP POLITICAL NEWS: सीएम शिवराज सिंह चौहान सोमवार को अलीराजपुर जिले में पहुंचे.यहां पर वे आदिवासी वर्ग द्वारा आयोजित भगोरिया हाट में शामिल हुए. यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि “अब भगोरिया को राजकीय पर्व और सांस्कृतिक धरोहर माना जाएगा. यह परंपरा बनी रहे, यह लोक कला बनी रहे. यह आनंद और मस्ती बनी रहे. इसलिये यह जरूरी है”. सीएम ने कहा कि भगोरिया हमारे प्रदेश का अभिन्न अंग है.

सीएम शिवराज सिंह चौहान जन सभा में बोले कि भगोरिया हमारा प्रमुख लोक उत्सव है. ये लोक कला है. इसके संरक्षण की जिम्मेदारी सरकार की है. यह परंपरा बनी रहे और इसके आनंद में कोई कमी ना आए, इसे सुनिश्चित करना भी मध्यप्रदेश सरकार की जिम्मेदारी है. इसलिए यकीन दिलाता हूं कि इन पर्वाें का पूरा इंतजाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे ताकि हमारी जनता भगोरिया हाट का पूरा आनंद ले सके.

सीएम ने किया नृत्य, आदिवासी नेताओं से भी मिले
दौरे के दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आदिवासी समाज के लोगों के साथ नृत्य भी किया. भगोरिया हाट का आनंद लेते हुए भील समाज के लोगों से बातचीत भी की. समारोह के बाद सीएम ने अपने आदिवासी नेताओं से मुलाकात की और उनके हाल-चाल जाने. इसके बाद आदिवासी मतदाताओं को भाजपा के पक्ष में लामबंद करने आदिवासी वर्ग के नेताओं के साथ सीएम ने बैठक भी की.

सीएम की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने किया प्रयोग
CM शिवराज सिंह के दौरे में अलीराजपुर पुलिस ने सुरक्षा को लेकर एक प्रयोग किया. CM की सुरक्षा में रिंग ओर D में सुरक्षा की कमान सिर्फ महिला पुलिस अधिकारी और महिला पुलिसकर्मियों को सौंपा.  8 मार्च को महिला दिवस के मद्देनजर अलीराजपुर पुलिस ने यह नवाचार किया.

पीसीसी चीफ कमलनाथ भी बीते शुक्रवार भगोरिया में शामिल हुए थे
पीसीसी चीफ कमलनाथ भी बीते शुक्रवार को अलीराजपुर में भगोरिया हाट में शामिल हुए थे. यहां वे भी आदिवासी समाज के लोगों के बीच पहुंचे और उनके नृत्य का हिस्सा भी बने थे. उन्होंने भी कांग्रेस पार्टी और खुद को आदिवासी वर्ग का हितेषी बताया था और अपनी होली को आदिवासी समाज और भगोरिया हाट को समर्पित किया था.

कांग्रेस में किसको मिलेगा टिकट? MP Tak से बातचीत में कमलनाथ ने दिए संकेत