हनीट्रैप में घर बैठा ASI, अब उसी महिला के खिलाफ थानेदार-कांस्टेबल ने दर्ज करवाया केस, लगाया ये आरोप
Alwar: अलवर शहर के अरावली विहार थाने में हनीट्रैप का मामला सामने आया है. जहां एक पुलिस के इंस्पेक्टर और कांस्टेबल ने दो अलग-अलग मुकदमे हनीट्रैप के दर्ज कराए हैं.
ADVERTISEMENT

Alwar: अलवर शहर के अरावली विहार थाने में हनीट्रैप का मामला सामने आया है. जहां एक पुलिस के इंस्पेक्टर और कांस्टेबल ने दो अलग-अलग मुकदमे हनीट्रैप के दर्ज कराए हैं. जिनमें पीड़िता द्वारा हनीट्रैप में फंसा कर फोटो वीडियो बना कर दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देकर सीआई महेंद्र कुमार से करीब 90 लाख रुपए और कांस्टेबल रोहिताश से करीब 6 लाख रुपए हड़पने का आरोप लगाया है. महिला और उसके 8 साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है.
फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज होने के बाद महिला के घर तलाशी ली और उसके बाद पुलिस को ब्लैकमेल से संबंधित दस्तावेज मिलने पर आरोपी महिला और उसके एक भाई और एक बहन को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. सीआई महेंद्र कुमार डीग पुलिस जिले में पोस्टेड हैं. जबकि कांस्टेबल जयपुर ग्रामीण के जोबनेर थाने में पोस्टेड है.
ASI की जा चुकी नौकरी
गोरतलब है की यह महिला आरोपी पूर्व में अरावली विहार थाने में पोस्टेड रहे एएसआई को रेप के मामले में गिरफ्तार करवा चुकी है. जिसमें पुलिस ने एएसआई रामजीत को दोषी मानते हुए नोकरी से बर्खास्त कर दिया था. कोर्ट द्वारा एएसआई रामजीत को दोषी मानते हुए सजा सुनाई जा चुकी है.
2022 में CI से हुई दोस्ती
CI महेंद्र कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 2022 में महिला उसके संपर्क में सोशल मीडिया के जरिए आई और उसके बाद अन्य माध्यम से कई बार उसकी बातचीत हुई. बाद में मिलना जुलना शुरू हुआ और अलवर आने के बाद महिला के साथ बातचीत शुरू हुई. महिला ने इस दौरान उसके साथ फोटो वीडियो बना लिए. जिसके बाद महिला के द्वारा रेप के मुकदमे में फंसने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया. महिला के द्वारा मकान खरीदने और अन्य काम के बदले रुपए मांगे गए. जिसमें CI द्वारा करीब 50 लाख रुपए बैंकिंग सिस्टम के जरिए चेक और ट्रांसफर के जरिए महिला को दिए गए हैं. जबकि 40 लाख रुपए नगद महिला को उधार देकर दिए हैं. इनके साक्ष्य भी पुलिस निरीक्षक के द्वारा रिपोर्ट के साथ पुलिस को दिए हैं, जिसमें अन्य लोगों से रकम उधारी के साक्षी भी मौजूद हैं. इसी तरीके से कांस्टेबल रोहताश में भी करीब 6 लाख रुपए से अधिक की राशि महिला को दी है. जिसमें बैंक की सिस्टम और नगर में शामिल हैं. फिलहाल पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी
पुलिस अधीक्षक अलवर आनंद शर्मा ने बताया की अरावली विहार थाने में दो अलग-अलग FIR दर्ज हुई है. CI और कांस्टेबल ने हनीट्रैप में फंसा कर रुपये हड़पने की रिपोर्ट दर्ज कराई है. उन्होंने कहा आरोपी महिला पूर्व 7 मुकदमें अन्य लोगों पर दर्ज करवा चुकी है. जिनमें 3 मुकदमे दुष्कर्म, एक मुकदमा पति के खिलाफ 498 का दर्ज कराए गया है.
