भिवानी हत्याकांड: जुनैद-नासिर की बीवियों ने की मोनू मानेसर को फांसी देने की मांग, कही ये बात

Junaid Nasir murder case: राजस्थान पुलिस (rajasthan police) ने भिवानी हत्याकांड (Bhiwani Murder Case) मामले में गिरफ्तार मोनू मानेसर (Monu Manesar) को भरतपुर के मथुरा गेट थाना इलाके में रखा है जिसे आज कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा. इस बीच भिवानी हत्याकांड में मारे गए भरतपुर के जुनैद-नासिर की बीवियों ने मोनू मानेसर को […]

ADVERTISEMENT

भिवानी हत्याकांड: जुनैद-नासिर की बीवियों ने की मोनू मानेसर को फांसी देने की मांग, कही ये बात
भिवानी हत्याकांड: जुनैद-नासिर की बीवियों ने की मोनू मानेसर को फांसी देने की मांग, कही ये बात
Google CTA

Junaid Nasir murder case: राजस्थान पुलिस (rajasthan police) ने भिवानी हत्याकांड (Bhiwani Murder Case) मामले में गिरफ्तार मोनू मानेसर (Monu Manesar) को भरतपुर के मथुरा गेट थाना इलाके में रखा है जिसे आज कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा. इस बीच भिवानी हत्याकांड में मारे गए भरतपुर के जुनैद-नासिर की बीवियों ने मोनू मानेसर को फांसी की सजा देने की मांग की है.

नासिर की पत्नी बरफिरना ने कहा, “हम पीड़ित परिजनों को राजस्थान पुलिस पर पूरा विश्वास है और हम मोनू मानेसर को फांसी की सजा देने की मांग करते है. सरकार द्वारा पीड़ित परिजनों को अभी तक मुआवजा राशि नहीं दी गई. परिजन गरीब है और बच्चों के पालन पोषण में परेशानी आ रही है.”

मोनू मानेसर के अरेस्ट होने की खुशी: जुनैद की पत्नी

जुनैद की पत्नी साजिदा ने बताया कि घर में जुनैद ही अकेला कमाने वाला था और अब बच्चों के पालन पोषण में काफी दिक्कत आ रही है. इस बात की खुशी है कि मोनू मानेसर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है लेकिन उसे फांसी की सजा होनी चाहिए.

भिवानी हत्याकांड में डीग पुलिस कर रही है मोनू मानेसर से पूछताछ

पुलिस ने मोनू मानेसर को भारतीय दंड संहिता की धारा 302, 368, 201, 147,148, 149, 435, 364, 365 387, 388 और 120 बी में गिरफ्तार किया है. भिवानी हत्याकांड में जुनैद और नासिर की जलाकर हत्या कर दी गई थी जिसकी पूछताछ डीग पुलिस मोनू मानेसर से कर रही है. गौरतलब है कि भवानी हत्याकांड के तीन मुख्य आरोपी मोनू राणा और गोगी सहित रिंकू सैनी को पुलिस पहले गिरफ्तार कर चुकी है. जबकि 6 इनामी आरोपी अभी फरार है.

यह है पूरा मामला

भरतपुर जिले में पहाड़ी थाना इलाके के गांव घाटमीका के रहने वाले जुनैद और नासिर का अपहरण कर लिया गया था. इसके बाद उन्हें हरियाणा के भिवाड़ी में गाड़ी के अंदर डालकर जिंदा जला दिया गया. इस मामले में 16 फरवरी को मृतकों के भाई साजिद ने शिकायत दर्ज कराई थी. तभी से भरतपुर पुलिस इस मामले की जांच कर रही है जिसमें 17 फरवरी को हरियाणा से एक आरोपी रिंकू सैनी को गिरफ्तार कर लिया गया था. भरतपुर पुलिस ने भिवानी हत्याकांड के 8 आरोपियों के फोटो भी जारी किए थे जिनमें 6 मई को मोनू राणा और गोगी को भरतपुर पुलिस ने देहरादून से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने अभी तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया मगर 6 नामजद आरोपी अभी भरपूर पुलिस के हाथ नहीं आ सके.

यह भी पढ़ें: मोनू मानेसर को राजस्थान पुलिस को किया गया हैंडओवर, VHP ने किया ये ऐलान