BJP Sana Khan Murder: 14 दिन बाद भी नहीं मिला सना खान का शव, हरदा में मिली एक लाश लेकिन…..

sana khan murder mystery: नागपुर बीजेपी की तेज-तर्रार लीडर सना खान की हत्या हुए 14 दिन बीत चुके हैं लेकिन मध्यप्रदेश पुलिस को अभी तक सना खान का शव नहीं मिल सका है. सना खान को उसी के कथित पति ने डंडा मारकर हत्या कर दी थी और यह हत्या जबलपुर स्थित आरोपी अमित उर्फ […]

ADVERTISEMENT

BJP leader Sana Khan Missing, mp news, jabalpur
BJP leader Sana Khan Missing, mp news, jabalpur
Google CTA

sana khan murder mystery: नागपुर बीजेपी की तेज-तर्रार लीडर सना खान की हत्या हुए 14 दिन बीत चुके हैं लेकिन मध्यप्रदेश पुलिस को अभी तक सना खान का शव नहीं मिल सका है. सना खान को उसी के कथित पति ने डंडा मारकर हत्या कर दी थी और यह हत्या जबलपुर स्थित आरोपी अमित उर्फ पप्पू साहू के घर पर हुई थी. जिसके बाद आरोपी अमित उर्फ पप्पू साहू ने सना खान का शव हिरन नदी में फेंक दिया था. अब इस मामले में एक नया मोड़ सामने आया है.

मध्यप्रदेश के हरदा जिले में 8 दिन पहले कुएं में एक युवती का शव मिला था. 8 दिन बीत जाने के बाद भी इस शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है. पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद इस शव को अभी भी फ्रीजर (मार्चयुरी) में रखा हुआ है. वहीं दूसरी ओर नागपुर की भाजपा नेत्री सना खान का शव भी अभी तक नहीं मिला है. ऐसे में इनके परिजनों को आशंका है कि यह शव उनका हो सकता है.

इसलिए शिनाख्ती के लिए वह नागपुर से हरदा आए. हालांकि शव को देखने के बाद सना के भाई ने बताया कि यह शव उनकी बहन सना का नहीं है, किन्तु शव के साथ मिली सामग्री को भी देखा जाएगा. हरदा जिले में एक अज्ञात महिला का शव मिला था, जिसकी खबर महाराष्ट्र के नागपुर तक पहुंची. जिसके बाद नागपुर पुलिस सना खान के भाई मोहसिन और परिजनों को लेकर हरदा पहुंची.

हरदा में मिली लाश को देखकर सना के भाई ने पहचानने से किया इनकार

मालूम हो कि हरदा जिले के सिराली थाना क्षेत्र के महेंद्रगांव में 8 दिन पहले कुएं में शव मिलने की सूचना मिली थी. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाल कर उसका पोस्टमार्टम करवाया और शव को अभी फ्रीजर में रखा हुआ है. सना के भाई मोहसिन और पुलिस ने बुधवार को शव देखा. सना के भाई मोहसिन ने मीडिया से कहा कि एक अज्ञात शव मिलने की सूचना पर पहुंचे थे, किन्तु यहाँ पर बॉडी देखने के बाद लगा कि बॉडी उनकी बहन की नहीं है.

बताया जा रहा है कि जबलपुर पुलिस ने इस केस को जिस तरह से ट्रीट किया है, उसमें कई स्तर पर लापरवाही बरती गई है. पहले ही दिन मामले में लापरवाही बरत रही है. जिस घर में घटना को अंजाम देना बताया गया उसको भी 3 दिन बाद खोला गया. पहले दिन घर पहुंचते तो कुछ सुराग जरूरत मिलते. हालांकि आरोपी ने बीजेपी नेता सना खान की हत्या करना स्वीकार किया है. लेकिन जब तक सना खान का शव नहीं मिल जाता, पुलिस को आरोपी को कोर्ट में सजा दिला पाना मुश्किल हो जाएगा.

ये भी पढ़ें– UP से प्रेमिका को दुल्हन बनाकर लौट रहे युवक की घर पहुंचने से पहले ही लुट गईं खुशियां, जानें