MP के आदिवासी इलाके में चलती गाड़ी में नाबालिग से गैंगरेप, सामने आई पुलिस की ये बड़ी लापरवाही

मध्यप्रदेश के आदिवासी जिला डिंडोरी में 16 वर्षीय नाबालिक बच्ची से लिफ्ट देने के बहाने चलती कार में दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है.

ADVERTISEMENT

Dindori News, Dindori Gang Rape, MP Police, Dindori Police, MP Election 2023, MP Crime News
Dindori News, Dindori Gang Rape, MP Police, Dindori Police, MP Election 2023, MP Crime News
Google CTA

Dindori Gang Rape: मध्यप्रदेश के आदिवासी जिला डिंडोरी में 16 वर्षीय नाबालिक बच्ची से लिफ्ट देने के बहाने चलती कार में दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. घटना 15 नवंबर की बताई गई है जिसमें अब तक बजाग थाना पुलिस ने चार आरोपियों के विरुद्ध दुष्कर्म का मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है. लेकिन इसी के साथ ही पुलिस की बड़ी लापरवाही भी सामने आई है.

बजाग थाना क्षेत्र में घटी घटना से जुड़ी जानकारी बताते हुए जिला के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ सिंह मरकाम ने बताया है कि 15 नवंबर को बिरसा मुंडा जयंती कार्यक्रम को देखने नाबालिग बच्ची अपनी बहन के साथ देखने जा रही थी तभी गाँव के ही चार युवक नाबालिग को कार्यक्रम स्थल तक लिफ्ट देने के बहाने दोनो बच्चियों को बैठाकर कार्यक्रम स्थल न जाकर जंगल तरफ निकल गए और कार को लॉक कर तेज आवाज में गाने बजाते हुए नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म किया.

घटना की जानकारी देने नाबालिग बच्ची ने 19 नवंबर को बजाग थाना जाकर शिकायत दर्ज कराई है और रिपोर्ट के आधार पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया. इस मामले में अभी एक आरोपी की गिरफ्तारी की गई है. परिजनों का आरोप है कि 15 नवंबर को घटना की शिकायत करने गए थे लेकिन बजाग पुलिस ने मामला दर्ज नही किया. इस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ सिंह मरकाम ने कहा कि जांच में पाया जाएगा की विधि सम्मत कार्यवाही नही की गई तो पुलिस कर्मियों के खिलाफ भी कार्यवाही होगी.

पुलिस ने की बड़ी लापरवाही

जिले को शर्मसार करने वाली इस पूरे घटना क्रम में हैरत की बात है कि घटना 15 नवंबर को घटित होती है.पीड़ित नाबालिग बच्ची अपने परिजनों के साथ बजाग थाना मामला दर्ज कराने पहुँचती है लेकिन वहाँ सुनवाई नही होती,चुनाव के चलते वाहन न मिलने से परिजन 18 नवंबर को डिंडोरी जिला मुख्यालय पहुँचकर पुलिस के अधिकारियों से शिकायत करते है तब जाकर 19 नवंबर को बजाग थाना में मामला दुष्कर्म का दर्ज होता तो है पर न अब तक घटना में शामिल वाहन जब्त किया गया न ही आरोपी गिरफ्तार किए गए,जिसमे बड़ी लापरवाही बजाग पुलिस के सामने आती है.

ये भी पढ़ें- शादी के बाद पिता ने नहीं की बेटी की विदाई, पत्नी के लिए तड़प रहे पति का हुआ ये हाल