जुनैद-नासिर मर्डर केस में IPS दिनेश एमएन ने संभाला मोर्चा, मामले में किए ये खुलासे, जानें

Junaid Nasir murder case: भरतपुर के जुनैद-नासिर की हत्या मामले में राजस्थान पुलिस लगातार सक्रिय नजर आ रही है. अब इस मामले के चलते आईपीएस ऑफिसर दिनेश एमएन भी भरतपुर पहुंच गए है. उन्होंने भिवानी कांड ने पर काफी खुलासे किए किए. उनके साथ मौजूद भरतपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक गौरव श्रीवास्तव ने भी इस […]

ADVERTISEMENT

भिवानी हत्याकांड: ग्रामीणों ने पुलिस पर किया पथराव, जुनैद-नासिक का रिश्तेदार अरेस्ट, जानें वजह
भिवानी हत्याकांड: ग्रामीणों ने पुलिस पर किया पथराव, जुनैद-नासिक का रिश्तेदार अरेस्ट, जानें वजह
Google CTA

Junaid Nasir murder case: भरतपुर के जुनैद-नासिर की हत्या मामले में राजस्थान पुलिस लगातार सक्रिय नजर आ रही है. अब इस मामले के चलते आईपीएस ऑफिसर दिनेश एमएन भी भरतपुर पहुंच गए है. उन्होंने भिवानी कांड ने पर काफी खुलासे किए किए. उनके साथ मौजूद भरतपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक गौरव श्रीवास्तव ने भी इस मामले को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया.

दिनेश एमएन ने कहा कि भिवानी हत्याकांड में कुल 9 लोग शामिल हैं, जिन को चिन्हित कर लिया गया है. राजस्थान पुलिस की तीन टीम इन आरोपियों की तलाश कर रही है और हरियाणा पुलिस का सहयोग मिल रहा है. रिंकू सैनी ने पूछताछ में काफी बातें कबूल की है.

पुलिस ने इस मामले में सफेद कलर की स्कॉर्पियो को भी जब्त किया है. जिनमें नूह निवाली अनिल और श्रीकांत, कैथल निवासी कालू, करनाल निवासी शशिकांत और करनाल निवासी किशोर, भिवानी निवासी मोनू और गोगी के साथ जींद निवासी विकास सहित कुल 8 लोगों को नामजद किया गया है. उसमें ब्लड के निशान भी मिले हैं. जिसे लेकर आंशका जाहिर की जा रही है कि जुनैद और नासिक के साथ मारपीट के दौरान वह खून बहा हो.

वहीं, इस मामले में आरोपियों के परिजनों ने राजस्थान पुलिस पर मारपीट के भी आरोप लगाए. जिससे अब राजस्थान और हरियाणा पुलिस में टकराव साफ नजर आ रहा है. राजस्थान पुलिस पर आरोप लगने और मुकदमा दर्ज होने के मामले में अब राजस्थान पुलिस के डीजीपी उमेश मिश्रा ने सभी आरोपों को नकार दिया. उनका कहना है कि कानून के दायरें में रहते हुए कार्रवाई को अंजाम दिया गया, किसी भी तरह का मानवाधिकार उल्लंघन नहीं किया गया.

यह भी पढ़ेंः जुनैद-नासिर हत्याकांड: हरियाणा में आरोपी को पकड़ने पहुंची तो राजस्थान पुलिस पर ही दर्ज हो गई FIR