गैंगस्टर्स के खिलाफ एनआईए ने कसा शिकंजा! राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में मारा छापा

NIA raids in rajasthan: NIA की छापेमारी राजस्थान (rajasthan news) में लगातार जारी है. गैंगस्टर के खिलाफ कार्रवाई को लेकर एजेंसी लगातार काम कर रही है. जिसके चलते राजस्थान, पंजाब और पड़ोसी राज्यों में एनआईए लगातार रेड मार रही है. आतंकवादियों, गैंगस्टरों और मादक पदार्थों के तस्करों के बीच सांठगांठ के खिलाफ जांच के तहत एनआईए […]

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

NIA raids in rajasthan: NIA की छापेमारी राजस्थान (rajasthan news) में लगातार जारी है. गैंगस्टर के खिलाफ कार्रवाई को लेकर एजेंसी लगातार काम कर रही है. जिसके चलते राजस्थान, पंजाब और पड़ोसी राज्यों में एनआईए लगातार रेड मार रही है. आतंकवादियों, गैंगस्टरों और मादक पदार्थों के तस्करों के बीच सांठगांठ के खिलाफ जांच के तहत एनआईए ने छापा मारा. जानकारी के मुताबिक पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में कुल 50 स्थानों पर छापेमारी हुई है.

इसी साल एनआईए ने 14 देशों में बैठे 28 गैंगस्टरों की लिस्ट सौंपी थी. केंद्रीय गृह मंत्रालय की हरी झंडी मिलने के बाद अब एजेंसी ने बड़ी कार्रवाई भी शुरू हो चुकी है. जिसमें रडार पर सिद्दू मूसे वाला हत्याकांड के अहम किरदार और लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य गोल्डी बरार भी है. सूत्रों के मुताबिक बरार कनाडा में छुपा है.

वहीं, पंजाब का अनमोल बिश्नोई अमेरिका, कुलदीप सिंह यूएई, मलेशिया में जगजीत सिंह, धर्मन कहलोन यूएसए, रोहित गोदारा यूरोप, गुरविंदर सिंह कनाडा, सचिन थापन अजरबैजान और सतवीर सिंह कनाडा में छुपा हुआ है.

यह भी पढ़ेंः पत्नी तालाब में गिरकर छटपटाती रही और देखता रहा पति, सामने आई अफेयर की ये कहानी!