पेपर लीक: दो आरोपियों ने याचिका में खुद को बताया निर्दोष, हाईकोर्ट ने ये तर्क देते हुए किया खारिज

Bail of paper leak accused rejected: जिस पेपर लीक के मामले ने लाखों युवाओं का भविष्य तबाह कर दिया. उसी केस के आरोपियों को अब जमानत का इंतजार है. द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती पेपर लीक मामले में दो आरोपी अनीता और राजीव कुमार की ओर से जमानत याचिका दायर की गई थी. जिसे से राजस्थान हाईकोर्ट […]

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Bail of paper leak accused rejected: जिस पेपर लीक के मामले ने लाखों युवाओं का भविष्य तबाह कर दिया. उसी केस के आरोपियों को अब जमानत का इंतजार है. द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती पेपर लीक मामले में दो आरोपी अनीता और राजीव कुमार की ओर से जमानत याचिका दायर की गई थी. जिसे से राजस्थान हाईकोर्ट जोधपुर ने इनकी याचिका को खारिज कर दिया है.

जस्टिस मदन गोपाल व्यास की एकल पीठ में पेश याचिका में आरोपियों के अधिवक्ताओं ने इनको निर्दोष बताते हुए जमानत पर रिहा करने की गुहार की थी. जिस पर सरकार की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता अनिल जोशी ने कहा की पेपर लीक में दोनों शामिल थे. वहीं, अनीता कुमारी व शेर सिंह उर्फ अनिल मीणा रिश्तेदार हैं.

पेपर लीक मामले के रुपए भी अनीता को ही देता था. जिससे उन पैसों से कई प्रॉपर्टी भी खरीदी है. कोर्ट ने सुनवाई के बाद कहा कि किसी भी देश का भविष्य उसकी शिक्षा व्यवस्था पर निर्भर करता है और शिक्षा के माध्यम से  कोई समाज और देश प्रगति की ओर बढ़ता है.

कोर्ट ने कहा कि यह दुर्भाग्य की बात है कि शिक्षा के क्षेत्र की कई समस्याओं के समाधान की कोई राह नहीं दिख रही है. इन्हीं में से एक है प्रश्न पत्र लीक होने की समस्याएं. वर्तमान भारत के युवा ऊंचे लक्ष्य हासिल करना चाहते हैं. हाईकोर्ट के जस्टिस मदन गोपाल व्यास ने कहा कि वे तमाम कठिनाइयों और अभावों से जूझते हुए कई वर्षों तक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं. जब किसी परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक होता है तो परीक्षार्थियों के साथ परिजनों के भी सपनों को गहरा आघात पहुंचता है.

दौसा: मनचलों ने लड़कियों के साथ की छेड़छाड़ तो परिजनों ने बीच सड़क पर बनाया ‘मुर्गा’