सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला! दिल्ली-NCR में फिलहाल चलती रहेंगी 10 और 15 साल पुरानी गाड़ियां
Delhi NCR Old Vehicle: दिल्ली-NCR के लाखों वाहन मालिकों के लिए एक राहत भरी खबर है. सुप्रीम कोर्ट ने 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों पर लगे प्रतिबंध को फिलहाल रोक दी है.
ADVERTISEMENT

सांकेतिक तस्वीर
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-NCR के वाहन मालिकों को बड़ी राहत देते हुए 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों पर लगे प्रतिबंध के आदेश पर रोक लगा दी है. दरअसल, दिल्ली सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCT) के 2018 के उस आदेश पर पुनर्विचार की मांग की थी, जिसके तहत पुराने डीजल और पेट्रोल वाहनों के इस्तेमाल पर रोक लगाई गई थी.