टेलीकॉम कंपनियों की मनमानी पर ब्रेक! राघव चड्ढा की दलील के बाद 30 दिन वाले रिचार्ज प्लांस को प्रमोट करेगी सरकार
28 day recharge plan issue: टेलीकॉम कंपनियों के 28 दिन वाले रिचार्ज प्लान पर उठे विवाद के बाद राघव चड्ढा की दलील रंग लाई है. अब TRAI और केंद्र सरकार 30 दिन वाले प्लान्स को बढ़ावा देने की तैयारी में हैं. जानिए इस फैसले से मोबाइल यूजर्स को कैसे मिलेगा सीधा फायदा और कैसे बचेगा हर साल एक अतिरिक्त रिचार्ज का खर्च.
ADVERTISEMENT

Raghav Chadha on telecom issue
आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद राघव चड्ढा द्वारा संसद में उठाए गए 28 दिन के मोबाइल रिचार्ज प्लान के मुद्दे पर केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. करोड़ों मोबाइल यूजर्स की जेब पर बोझ डालने वाली टेलीकॉम कंपनियों की मनमानी पर अब ब्रेक लगने के संकेत मिल रहे हैं. राघव चड्ढा ने राज्यसभा में बहुत मजबूती से यह दलील दी थी कि 28 दिन के रिचार्ज प्लान के जरिए कंपनियां जनता से साल में 13 बार रिचार्ज करवाकर उन्हें लूट रही हैं.