दिल्ली मेयर चुनाव से आम आदमी पार्टी ने खुद को किया किनारा, सामने आ गई पूरी कहानी

Delhi Mayor Election: दिल्ली मेयर चुनाव से आम आदमी पार्टी ने अपना उम्मीदवार नहीं उतारा है. जिसके बाद दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दो नामों का ऐलान किया जिसमें राजा इकबाल मेयर तो जय भगवान यादव डिप्टी मेयर के उम्मीदवार बनाए गए है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

दिल्ली में राजनीतिक उथल-पुथल थमने का नाम ही नहीं ले रहीं है. ऐसे में अब फिर से एकबार यहां की राजनीति गरमाई है जिसमें कि खूब आरोप प्रत्यारोप लग रहें है. इसी कड़ी में दिल्ली में विधानसभा चुनाव के बाद अब मेयर का चुनाव होना है. ऐसा माना जा रहा था कि शायद से इसबार आप और बीजेपी में कड़ा मुकाबला हो सकता है. लेकिन ऐसा शुरू होने से पहले ही खत्म हो गया. आप ने मेयर चुनाव से अपना उम्मीदवार नहीं उतारा है जिसके बाद ये लगभग तय है कि अगला मेयर बीजेपी का ही होगा.