आम आदमी पार्टी के छात्र विंग ASAP ने एसएससी घोटाले के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का पुतला भी फूंका

SSC Protest: SSC घोटाले के खिलाफ ASAP ने दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन किया, शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका; निष्पक्ष जांच और न्याय की उठाई मांग.

ADVERTISEMENT

ASAP छात्रों ने दिल्ली विश्वविद्यालय में एसएससी घोटाले के खिलाफ किया प्रदर्शन
ASAP छात्रों ने दिल्ली विश्वविद्यालय में एसएससी घोटाले के खिलाफ किया प्रदर्शन(Photo: X/@ASAP4Students)
Google CTA

आम आदमी पार्टी का छात्र विंग एसोसिएशन ऑफ स्टूडेंट्स फॉर अल्टरनेटिव पॉलिटिक्स (ASAP/एसैप) ने एसएससी की परीक्षाओं में भ्रष्टाचार और कुप्रबंधन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया. दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस में हुए प्रदर्शन के दौरान एसैप से जुड़े बड़ी तादात में छात्रों ने देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की प्रतीकात्मक अर्थी यात्रा निकाली और पुतला दहन कर अपना आक्रोश प्रकट किया.