छात्र शक्ति के आगे झुकी सरकार, शिक्षा मंत्री का इस्तीफा युवाओं की बहुत बड़ी जीत: आम आदमी पार्टी

NEET मामले पर छात्रों के आंदोलन के बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और NTA अधिकारियों की बर्खास्तगी को AAP ने जेन-जी और युवाओं की ऐतिहासिक जीत बताया है. पढ़ें संजय सिंह और मनीष सिसोदिया, सौरभ भारद्वाज और आतिशी समेत अन्य AAP नेताओं का बयान.

ADVERTISEMENT

NewsTak
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर आम आदमी पार्टी का रिएक्शन.
Google CTA

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिए जाने और केंद्र सरकार द्वारा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के कई शीर्ष अधिकारियों को बर्खास्त किए जाने के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) ने सरकार पर करारा हमला बोला है. पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने संयुक्त रूप से कहा कि पिछले 12 वर्षों में अपनी जिद पर अड़ी रहने वाली सरकार को देश के युवाओं और 'जेन-जी' (Gen-Z) के अटूट आंदोलन के आगे आखिरकार झुकना ही पड़ा.