फांसी घर मामले में विशेषाधिकार समिति पारदर्शिता के लिए केजरीवाल की पेशी को लाइव दिखाए- सौरभ भारद्वाज

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा की विशेषाधिकार समिति के सामने अरविंद केजरीवाल की पेशी की कार्यवाही का लाइव प्रसारण करने की मांग की है. सौरभ भारद्वाज ने कहा कि पारदर्शिता के लिए लाइव स्ट्रीमिंग और पत्रकारों की मौजूदगी जरूरी है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
सौरभ भारद्वाज.
google news

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा से राष्ट्रीय संयोजक एवं पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की विशेषाधिकार समिति के सामने पेश होने की पूरी कार्यवाही का लाइव प्रसारण करने की मांग की है ताकि पारदर्शिता बनी रहे. ''आप'' के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि विधानसभा की विशेषाधिकार समिति को अपनी कार्यवाही लाइव दिखानी चाहिए और पत्रकारों को भी बुलाना चाहिए. हमने कई वर्ष समिति चलाई है और पारदर्शिता के लिए लाइव भी करके दिखाया और पत्रकारों को भी बुलाकर सच छापने के लिए कहा है. भाजपा ने एक पूर्व मुख्यमंत्री को समिति के सामने बुलाकर नई नजीर तय की है. देश की राजनीति में इसके दूरगामी परिणाम होंगे.