'सुबह 4 बजे घर में घुसी पुलिस...' AAP विधायक कुलदीप कुमार ने पुलिस हिरासत से छूटने के बाद किए बड़े खुलासे, देखें वीडियो

Kuldeep Kumar AAP MLA News:आम आदमी पार्टी के विधायक कुलदीप कुमार ने हिरासत से रिहा होने के बाद दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने दावा किया कि सुबह बिना वर्दी आए पुलिसकर्मियों ने उनके घर में घुसकर बदतमीजी की और उन्हें 14-15 घंटे तक गायब रखा. जानिए कुलदीप कुमार ने रिहाई के बाद क्या-क्या खुलासे किए.

ADVERTISEMENT

AAP विधायक कुलदीप कुमार का सनसनीखेज खुलासा
AAP विधायक कुलदीप कुमार का सनसनीखेज खुलासा
Google CTA

Kuldeep Kumar AAP MLA News: आम आदमी पार्टी के विधायक कुलदीप कुमार ने पुलिस हिरासत से रिहा होने के बाद पुलिस और प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि बिना वर्दी के आए पुलिसकर्मियों ने उनके घर में जबरन प्रवेश किया और उनके साथ अभद्र व्यवहार किया. विधायक ने दावा किया कि उन्हें करीब 14 से 15 घंटे तक गायब रखा गया और उनके परिवार तक को इस बात की कोई जानकारी नहीं दी गई.