E20 पेट्रोल पर 'आप' का बड़ा दांव: 1 अगस्त को दिल्ली में 'नेशनल टाउनहॉल', केजरीवाल बोले- 'पेपर लीक की तरह सुलझाएं मुद्दा, वरना...'
E20 पेट्रोल के खिलाफ AAP का हल्ला बोल! 1 अगस्त को दिल्ली में अरविंद केजरीवाल करेंगे 'नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट ई-20'. जानिए कैसे ऑनलाइन और फिजिकली जुड़ सकते हैं आप.
ADVERTISEMENT

देश भर में E20 पेट्रोल को लेकर बढ़ते जनाक्रोश के बीच आम आदमी पार्टी (AAP) ने मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. NEET पेपर लीक विवाद के बाद अब 'आप' ने E20 पेट्रोल के मुद्दे पर देश भर के वाहन मालिकों और नागरिकों को एक मंच पर लाने की तैयारी पूरी कर ली है. पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया है कि आगामी 1 अगस्त (शनिवार) को दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में ‘नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट ई-20’ का आयोजन किया जाएगा.
