AAP में बहुत बड़ी टूट! बीजेपी ने सेंध मारकर उड़ाए 7 राज्यसभा सांसद, संजय सिंह ने कहा- माफ नहीं करेंगी पार्टी

राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया है कि बीजेपी ने ईडी और सीबीआई के डर से आम आदमी पार्टी के 7 राज्यसभा सांसदों को तोड़ लिया है.

ADVERTISEMENT

संजय सिंह
संजय सिंह
google news

आम आदमी पार्टी (AAP) के संसदीय दल में एक बहुत बड़ी टूट की खबर सामने आ रही है. राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सनसनीखेज दावा किया है कि भारतीय जनता पार्टी ने ऑपरेशन लोटस के जरिए पंजाब से AAP के 7 राज्यसभा सांसदों को अपनी ओर मिला लिया है. संजय सिंह ने इसे पंजाब की पीठ में छुरा घोंपने जैसा बताया और कहा कि भगवंत मान सरकार को अस्थिर करने के लिए प्रशासनिक तंत्र का दुरुपयोग किया गया है.