AAP ने कागजों में चल रही भाजपा सरकार के दो और अटल कैंटीन के फर्जीवाड़े की खोली पोल
आम आदमी पाटी के नेता सौरभ भारद्वाज ने बताया कि सीएम रेखा गुप्ता ने 45 अटल कैंटीन का उद्घाटन किया था, लेकिन अब तक इनमें से 4 कैंटीन फर्जी मिली हैं. शालीमार बाग और पीतमपुरा के बाद अब शकूर बस्ती व पंजाबी कैंप में भी कैंटीन महज कागजों में ही है.
ADVERTISEMENT

सौरभ भारद्वाज ने अटल कैंटीन को लेकर दिल्ली सरकार पर लगाए गंभीर आरोप.
आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने कागजों में चल रही अटल कैंटीन को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला है. अटल कैंटीन के फैक्ट चेक के दौरान अब शकूर बस्ती व पंजाबी कैंप में भी कागजों में कैंटीन चलती हुई मिली है. "आप" ने बाकायदा इन दोनों कैंटीन में चल रहे निर्माण कार्यों की वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा कर भाजपा सरकार के फर्जीवाड़े को एक्पोज किया है. सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अटल कैंटीन के फैक्ट चेक में फर्जीवाड़ा मिलने का सिलसिला जारी है. सिर्फ कागजों में 45 अटल कैंटीन का उद्घाटन हुआ है. शालीमार बाग और पीतमपुरा के बाद अब शकूर बस्ती व पंजाबी कैंप में भी कागजों में अटल कैंटीन चल रही है.