जंतर मंतर के प्रदर्शन से घर लौट रहे दो बच्चों के साथ मारपीट करने वाले सत्यम पंडित को गिरफ्तार करे पुलिस- सौरभ भारद्वाज

जंतर-मंतर प्रदर्शन से लौट रहे दो नाबालिगों से मारपीट के आरोप में AAP ने सत्यम पंडित के खिलाफ शिकायत दी है. सौरभ भारद्वाज ने गिरफ्तारी की मांग की.

ADVERTISEMENT

Saurabh Bhardwaj
Saurabh Bhardwaj News
Google CTA

आम आदमी पार्टी ने जंतर-मंतर पर हुए कॉकरोज जनता पार्टी के प्रदर्शन से घर लौट रहे दो नाबालिग बच्चों के साथ मारपीट करने वाले सत्यम पंडित के खिलाफ संसद मार्ग थाने में लिखित शिकायत दी है. मंगलवार को ''आप'' के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने विधायक कुलदीप कुमार के साथ नई दिल्ली के डीसीपी सचिन शर्मा को यह शिकायत सौंपते हुए गुंडे सत्यम पंडित को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है.