AAP को बड़ा झटका: मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने थामा कांग्रेस का हाथ, कही ये बड़ी बात
दिल्ली की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है, जहां आम आदमी पार्टी की प्रमुख नेता प्रियंका कक्कड़ ने कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया है. इस घटना को आगामी राजनीतिक समीकरणों और AAP के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है, जिस पर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है.
ADVERTISEMENT

प्रियंका कक्कड़
दिल्ली की राजनीति में शनिवार को एक बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला है. आम आदमी पार्टी (AAP) को एक बड़ा झटका देते हुए पार्टी की मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया है. उन्होंने वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की.
