Gen Z के बीच सबसे पॉपुलर नेता कौन? CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने लिया इस नेता का नाम

CJP Delhi March 5 September: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके 5 सितंबर को दिल्ली में विशाल शांतिपूर्ण मार्च निकालने जा रहे हैं. इससे पहले सीजेपी ने देश के सभी शिक्षा मंत्रियों को पत्र लिखकर स्कूलों के बजट और खाली पदों का ब्योरा मांगा है. साथ ही दीपके ने Gen Z के पसंदीदा नेताओं पर भी अपनी राय रखी है.

ADVERTISEMENT

5 सितंबर को दिल्ली में CJP का विशाल प्रदर्शन
5 सितंबर को दिल्ली में CJP का विशाल प्रदर्शन
Google CTA

CJP Delhi march 5 September: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके एक बार फिर युवाओं की बड़ी फौज के साथ राजधानी दिल्ली की सड़कों पर उतरने की तैयारी में हैं. सीजेपी ने जुलाई के आश्वासनों (FIR वापसी, मुआवजा आदि) के न पूरे होने पर है आगामी 5 सितंबर को दिल्ली में एक विशाल और शांतिपूर्ण मार्च निकालने की आधिकारिक घोषणा कर दी है.