'अभिजीत दीपके को किया जाए गिरफ्तार...' दिल्ली DCP के ऑफिस पहुंचे फैजान अंसारी, शिकायत में लगाए गंभीर ये आरोप!
Abhijeet Deepke News: कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके के खिलाफ सोशल मीडिया इंफ्लुएंशर फैजान अंसारी ने दिल्ली में लिखित शिकायत दी है. फैजान का आरोप है कि उन पर दो बार हमले करवाए गए हैं. उन्होंने दीपके को पाकिस्तानी एजेंट बताते हुए दिल्ली पुलिस से तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है.
ADVERTISEMENT

अभिजीत दीपके के खिलाफ FIR दर्ज अभिजीत दीपके के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग
Abhijeet Deepke Cockroach Janata Party: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं. सोशल मीडिया इंफ्लुएंशर फैजान अंसारी ने उनके खिलाफ दिल्ली पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. नई दिल्ली में डीसीपी कार्यालय के बाहर शिकायत की कॉपी दिखाते हुए फैजान ने न्यूज एजेंसी ANI मीडिया से बातचीत की और अभिजीत दीपके की तुरंत गिरफ्तारी की मांग उठाई.
