CJP के अभिजीत दिपके का ऐलान, 16 अक्टूबर को CP के सेंट्रल पार्क में लहराएंगे तिरंगा! लोगों से की ये अपील
CJP News: कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने 16 अक्टूबर को शाम 5 बजे दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में तिरंगा लहराने का ऐलान किया है. उन्होंने देशभर के लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने और दिल्ली नहीं पहुंच पाने वालों से अपने शहरों में तिरंगा मार्च निकालने की अपील की. यह ऐलान जंतर-मंतर पर CJP सदस्यों को हिरासत में लिए जाने के विवाद के बीच आया है. जानिए पूरा मामला.
ADVERTISEMENT

Abhijeet Dipke News
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दिपके ने 16 अक्टूबर को दिल्ली के कनॉट प्लेस में तिरंगा लहराने का ऐलान किया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो जारी कर देशभर के लोगों से इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है. दिपके ने कहा है कि जो लोग दिल्ली नहीं पहुंच सकते, वे अपने-अपने शहरों में तिरंगा मार्च निकालें. उन्होंने अपने बयान में सौरव दास और आशुतोष रांका का भी जिक्र किया और दावा किया कि उन्हें तिरंगा लहराने के लिए जेल में डाला गया है. उनके इस ऐलान के बीच 13 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचे CJP के सदस्यों को हिरासत में लिए जाने का मामला भी चर्चा में है. विस्तार से जानिए पूरी कहानी
