जंतर-मंतर पर कैसे पहुंचे 2100 क्रिमिनल्स? अभिजीत दिपके ने दिल्ली पुलिस की नीयत और सुरक्षा पर उठाए गंभीर सवाल

Abhijeet Dipke News: जंतर-मंतर छात्र आंदोलन और हिंसा को लेकर CJP प्रमुख अभिजीत दिपके ने दिल्ली पुलिस, सुरक्षा व्यवस्था और सरकार पर गंभीर सवाल उठाए हैं. उन्होंने 2100 कथित अपराधियों की एंट्री, पत्थरों से भरे ट्रक, आंदोलन को बदनाम करने की कथित साजिश, शिक्षा सुधार, छात्रों के अधिकार, प्रह्लाद जोशी की नियुक्ति और CJP की भविष्य की रणनीति पर विस्तार से अपनी बात रखी.

ADVERTISEMENT

Abhijeet Dipke
Abhijeet Dipke
Google CTA

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए छात्रों के आंदोलन और हिंसा को लेकर एक बड़ा खुलासा सामने आया है. आंदोलनकारी संगठन कॉकरोच जनता पार्टी यानी CJP के प्रमुख चेहरे अभिजीत दिपके ने दावा किया है कि छात्रों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन को बदनाम करने के लिए दिल्ली पुलिस और बाहरी असामाजिक तत्वों की मिलीभगत से पूरी साजिश रची गई थी. उन्होंने आरोप लगाया कि आंदोलन स्थल पर मीडिया में पथराव और तोड़फोड़ की फर्जी खबरें चलाने के लिए दिल्ली पुलिस ने खुद ही पत्थरों से भरा ट्रक और एक टूटी हुई गाड़ी खड़ी की थी.