सौरव दास और आशुतोष रांका को जेल भेजने पर भड़के दिपके, दिया ये विस्फोटक बयान!
Abhijeet Dipke News: सौरव दास और आशुतोष रांका को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे जाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दिपके ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं. दिपके ने पुलिस के बॉन्ड उल्लंघन और कानूनी प्रावधानों से जुड़े दावों को चुनौती देते हुए इसे असहमति की आवाज दबाने की कोशिश बताया. जानिए उन्होंने क्या-कुछ कहा.
ADVERTISEMENT

आशुतोष-सौरव के जेल भेजे जाने पर आया अभिजीत दिपके का रिएक्शन(फाइल फोटो)
सौरव दास और आशुतोष रांका को 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद से राजनीतिक हलकों और एक्टिविस्टों के बीच चर्चा तेज हो गई है. इस पूरे घटनाक्रम और पुलिस कार्रवाई को लेकर CJP के संस्थापक दिपके ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाते हुए इसे असंवैधानिक और आवाज को दबाने की कोशिश करार दिया है. दिपके ने साफ किया कि इस तरह के कदमों से विरोध की आवाजों को रोका नहीं जा सकता है और उनका संघर्ष लगातार जारी रहेगा. विस्तार से जानिए पूरी बात.
