5 क्लास रूम और सिर्फ 2 टीचर, पानी-टॉयलेट भी गायब... अपने गांव के स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके को मिली ये खामियां, अधिकारियों को दे दिया अल्टीमेटम

Cockroach Janta Party Abhijeet Dipke New Video: कॉकक्रोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके स्वतंत्रता दिवस पर अपने पैतृक गांव संतक पिंपरी स्थित जिला परिषद स्कूल पहुंचे. वहां सुविधाओं की बदहाली और प्रिंसिपल के शराब पीकर स्कूल आने की शिकायत पर उनका गुस्सा फूट पड़ा. उन्होंने ऑन कैमरा शिक्षा विभाग के अधिकारी को मंगलवार तक कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया.

ADVERTISEMENT

पैतृक गांव के स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके का फूटा गुस्सा
पैतृक गांव के स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके का फूटा गुस्सा
Google CTA

Abhijeet Dipke Principal Drunk School: कॉकक्रोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके का एक नया वीडियो सामने आया है. दरअसल, अभिजीत स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने पैतृक गांव संतक पिंपरी पहुंचे थे. यहां उन्होंने जिला परिषद स्कूल का जायजा लिया. इस दौरान स्कूल का नजारा देखकर उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. अभिजीत दीपके ने देखा कि स्कूल में न तो बच्चों के पीने के लिए साफ पानी की व्यवस्था थी, न बैठने के लिए पर्याप्त बेंच और न ही टॉयलेट की सही सुविधा. इसके बाद उन्होंने फोन पर ही शिक्षा विभाग के अधिकारियों से बात की और व्यवस्था सुधारने को कहा और ऐसा न करने पर प्रदर्शन की चेतावनी भी थी.