कौन हैं आदित्य नारायण मिश्रा? जो डूसू चुनाव से पहले कांग्रेस में लौटे, डीयू शिक्षकों की राजनीति का बड़ा चेहरा
Aditya Narayan Mishra News: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव 2026 से पहले डीयू के चर्चित शिक्षक नेता डॉ. आदित्य नारायण मिश्रा ने आम आदमी पार्टी छोड़कर फिर कांग्रेस का दामन थाम लिया है. DUTA के तीन बार अध्यक्ष और FOCUTA के दो बार अध्यक्ष रह चुके मिश्रा 1993 से शिक्षकों के अधिकारों के लिए संघर्ष करते रहे हैं. जानिए कौन हैं आदित्य नारायण मिश्रा और उनका राजनीतिक सफर.
ADVERTISEMENT

Aditya Narayan Mishra News
दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के छात्र संघ चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस पार्टी को एक बड़ा राजनीतिक समर्थन मिला है. डीयू के जाने-माने और चर्चित चेहरे डॉ. आदित्य नारायण मिश्रा ने एक बार फिर कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया है. दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव की मौजूदगी में उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की. डॉ. आदित्य नारायण मिश्रा का कांग्रेस में आना पार्टी के लिए काफी अहम माना जा रहा है, खासकर ऐसे वक्त में जब दिल्ली विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव की सरगर्मी अपने चरम पर है.
