जामिया मिल्लिया इस्लामिया में छात्रा से छेड़छाड़ के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, आरोपी गिरफ्तार,

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में रविवार रात एक छात्रा से छेड़छाड़ की घटना सामने आई है, आरोपी युबक को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं, AISA ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं. अब मामले की जांच की जा रही है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI) में रविवार की एक छात्रा से छेड़छाड़ की घटना की बात सामने आई है. यह मामला यूनिवर्सिटी के गेट नंबर 8 के पास का बताया जा रहा है. छात्रा की शिकायत मिलने के बाद यूनिवर्सिटी के प्रॉक्टोरियल बोर्ड और सुरक्षा टीम ने फौरन इसकी जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को अरेस्ट कर लिया है और उसके खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू दी है.