अग्निवीरों की नौकरी अब 6 साल की! पांचवें और छठे साल कितनी मिलेगी सैलरी? जानें
केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना में बदलाव किया है. अब चार साल बाद नियमित सैनिक नहीं बनने वाले 75 फीसदी अग्निवीरों को दो साल अतिरिक्त सेवा का मौका मिलेगा. पांचवें साल 43,500 और छठे साल 47,500 रुपये सैलरी मिलेगी. इसके बाद वे चयन प्रक्रिया के जरिए नियमित सैनिक बन सकते हैं.
ADVERTISEMENT

अग्निपथ योजना में केंद्र सरकार ने बड़ा बदलाव किया है. अब चार साल की सेवा पूरी करने के बाद नियमित सैनिक नहीं बन पाने वाले अग्निवीरों को दो साल और सेना में काम करने का मौका मिलेगा. इस दौरान उनकी सैलरी भी बढ़ जाएगी. पांचवें साल और छठे साल उन्हें ज्यादा सैलेरी मिली और छह साल बाद जो अग्निवीर सेना छोड़ेंगे, उन्हें पहले के मुकाबले ज्यादा सेवा निधि भी मिलेगी. सरकार ने 4 नवंबर को इस बदलाव को मंजूरी दी है.
अतिरिक्त दो साल में कितनी मिलेगी सैलरी?
जो अग्निवीर चार साल के बाद दो साल और सेना में काम करेंगे उनकी सैलरी भी बढ़ जाएगी. चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल एनएस राजा सुब्रमणि के मुताबिक, अतिरिक्त सेवा के पहले साल में अग्निवीरों को हर महीने 43,500 रुपये मिलेंगे. वहीं, दूसरे साल उनकी सैलरी बढ़कर 47,500 रुपये हो जाएगी.
इसे ऐसे समझिए कि अग्निवीर पहले चार साल तक सेना में अपनी सेवाएं देंगे. अगर वे 25 फीसदी में चयनित होकर नियमित सैनिक नहीं बन पाते हैं, तो बाकी 75 फीसदी को दो साल और काम करने का विकल्प मिलेगा. जो अग्निवीर इस विकल्प को चुनेंगे, उन्हें पांचवें साल 43,500 रुपये और छठे साल 47,500 रुपये महीने मिलेंगे. यानी अतिरिक्त दो साल की सेवा के दौरान उनकी आमदनी पहले से ज्यादा होगी.
6 साल बाद बाहर होने वाले को मिलेगा ज्यादा पैसा
अब सवाल है कि जो अग्निवीर छह साल तक सेना में काम करने के बाद भी नियमित सैनिक नहीं बन पाते या नियमित सेवा में शामिल होने का विकल्प नहीं चुनते, उनका क्या होगा? ऐसे अग्निवीरों को बढ़ा हुआ सेवा निधि पैकेज दिया जाएगा.
दरअसल, अग्निवीरों को सेवा निधि के नाम से एकमुश्त रकम मिलती है. इसमें अग्निवीर की तरफ से जमा की गई रकम के साथ सरकार भी अपना योगदान देती है. अतिरिक्त दो साल की सेवा के बाद सेवा निधि में सरकार की हिस्सेदारी बढ़ाकर 70 फीसदी की जाएगी. पहले यह हिस्सेदारी 50 फीसदी थी.
यानी जो अग्निवीर चार साल के बजाय छह साल तक सेना में सेवा देंगे और बाद में बाहर होंगे, उन्हें पहले के मुकाबले ज्यादा सेवा निधि मिलेगी. इसके अलावा, दूसरी सेवा अवधि में उन्हें वरिष्ठता से जुड़े लाभ भी दिए जाएंगे.
नियमित सैनिक बनने के लिए फिर होगा चयन
दो साल की अतिरिक्त सेवा पूरी करने के बाद अग्निवीरों को नियमित सैनिक बनने का अवसर मिलेगा. लेकिन इसके लिए उन्हें कुछ शर्तें पूरी करनी होंगी. सेना उनके कामकाज, अनुशासन और अलग-अलग परिस्थितियों में काम करने की क्षमता का आकलन करेगी. उनके खिलाफ सतर्कता यानी विजिलेंस से जुड़ा कोई मामला नहीं होना भी चयन के मानकों में शामिल होगा. इसलिए छह साल तक सेना में काम करने का मतलब यह नहीं है कि हर अग्निवीर की स्थायी नौकरी पक्की हो जाएगी. नियमित सैनिक बनने के लिए चयन प्रक्रिया से गुजरना होगा.
हर साल दर्ज होता है अग्निवीरों का प्रदर्शन
सेना में अग्निवीरों के कामकाज का रिकॉर्ड रखने के लिए तीनों सेनाओं ने एक साझा डेटाबेस तैयार किया है. इसमें उनकी ड्यूटी और प्रदर्शन से जुड़ी जानकारी दर्ज होती है. हर साल उनके काम का मूल्यांकन किया जाता है.
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल एनएस राजा सुब्रमणि के मुताबिक, पिछले चार साल में अग्निवीरों का प्रदर्शन अच्छा पाया गया है. उनकी शारीरिक फिटनेस, काम के प्रति उत्साह, तकनीकी समझ और कौशल को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है. इसी समीक्षा के बाद सेना ने दो साल की अतिरिक्त सेवा का सुझाव दिया था.
अग्निवीर योजना से जुड़े सवाल-जवाब (FAQ)
सवाल 1: अग्निपथ योजना में अग्निवीरों के लिए क्या बदलाव किया गया है?
जवाब: नई व्यवस्था के तहत चार साल की सेवा पूरी करने के बाद नियमित सैनिक के रूप में चयन नहीं होने वाले अग्निवीरों को दो साल अतिरिक्त सेवा का मौका दिया जाएगा. इसके बाद नियमित सैनिक बनने के लिए एक और चयन प्रक्रिया होगी.
सवाल 2: अब अग्निवीर कितने साल तक सेना में सेवा दे सकेंगे?
जवाब: नई व्यवस्था के तहत अग्निवीरों को चार साल के बाद दो साल अतिरिक्त सेवा का विकल्प मिलेगा. इस तरह वे कुल छह साल तक सेवा दे सकते हैं.
सवाल 3: चार साल बाद कितने अग्निवीरों को नियमित सैनिक बनाया जाएगा?
जवाब: पहले से तय व्यवस्था के अनुसार, मेरिट के आधार पर 25 फीसदी अग्निवीरों को नियमित सेवा में शामिल किया जाएगा. बाकी 75 फीसदी को आगे की सेवा का विकल्प दिया जाएगा.
सवाल 4: पांचवें साल अग्निवीरों को कितनी सैलरी मिलेगी?
जवाब: दो साल की अतिरिक्त सेवा के पहले साल यानी पांचवें साल अग्निवीरों को 43,500 रुपये प्रति महीने वेतन मिलेगा.
सवाल 5: छठे साल अग्निवीरों की सैलरी कितनी होगी?
जवाब: रिपोर्ट के अनुसार, अतिरिक्त सेवा के दूसरे साल यानी छठे साल में अग्निवीरों को 47,500 रुपये प्रति महीने वेतन मिलेगा.
सवाल 6: क्या छह साल की सेवा के बाद अग्निवीर पक्के सैनिक बन जाएंगे?
जवाब: नहीं. छह साल की सेवा पूरी होने के बाद नियमित सैनिक के रूप में शामिल होने का अवसर मिलेगा, लेकिन इसके लिए अग्निवीर की इच्छा और तय चयन मानदंडों को पूरा करना जरूरी होगा.
सवाल 7: क्या अतिरिक्त दो साल की सेवा करना अनिवार्य होगा?
जवाब: नहीं, चार साल की सेवा के बाद अतिरिक्त दो साल का विकल्प अग्निवीरों की इच्छा पर निर्भर करेगा.
सवाल 8: अतिरिक्त दो साल की सेवा में सेवा निधि में क्या बदलाव होगा?
जवाब: अतिरिक्त सेवा के दौरान सेवा निधि पैकेज में सरकार का योगदान 50 फीसदी से बढ़ाकर 70 फीसदी किया गया है. इस संबंध में विस्तृत जानकारी को आधिकारिक नियमों के अनुसार देखना जरूरी होगा.
सवाल 9: क्या अग्निपथ योजना को बंद कर दिया गया है?
जवाब: नहीं. सरकार ने योजना को जारी रखने की बात कही है. अग्निवीरों के लिए अतिरिक्त दो साल की सेवा और नियमित सैनिक बनने के एक और अवसर की व्यवस्था की गई है.
सवाल 10: क्या नई व्यवस्था से सभी अग्निवीरों को स्थायी नौकरी मिलेगी?
जवाब: नहीं. सभी अग्निवीरों को नियमित सैनिक बनने का अवसर दिया जाएगा, लेकिन इसके लिए उनकी सहमति और चयन के निर्धारित मानदंडों को पूरा करना जरूरी होगा.
अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव, सेना में परमानेंट नौकरी का एक और मौका, जानिए क्या-क्या बदला?
