'डरने वाली नहीं हूं, जेल मंजूर है', जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में दोषी करार दिए जाने पर भड़कीं अलका लांबा
Alka Lamba News: दिल्ली की अदालत ने जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में कांग्रेस नेता अलका लांबा को दोषी करार दिया है. महिला सुरक्षा और महिला आरक्षण की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन के बाद अलका लांबा ने कहा कि वह जेल जाने से नहीं डरतीं और महिलाओं के हक की लड़ाई जारी रखेंगी. जानिए विवाद की पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT

Alka Lamba
कांग्रेस नेता और महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा को दिल्ली की एक अदालत ने जंतर-मंतर पर हुए एक प्रदर्शन से जुड़े मामले में दोषी करार दिया है. कोर्ट द्वारा दोषी ठहराए जाने के बाद अलका लांबा ने बेबाकी से अपनी बात रखी और कहा कि वह अदालती फैसले का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. उन्होंने साफ किया कि महिलाओं की सुरक्षा और उनके हक की लड़ाई लड़ने के कारण उन्हें यह सजा मिल रही है, जिससे वह बिल्कुल भी डरने वाली नहीं हैं. कोर्ट इस मामले में आगामी 5 जून को अपनी सजा का ऐलान करेगा.