'नौकर को पता था, चाबी कहां रहती है'...मर्डर से पहले आरोपी का एक और कांड सामने आया, IRS अफसर की बेटी की हत्या मामले में कई खुलासे
Delhi IRS Officer Daughter murder Case: दिल्ली के अमर कॉलोनी मर्डर केस में आरोपी राहुल मीणा को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. अलवर में भी छेड़छाड़ के मामले में उसका नाम सामने आया है. पुलिस को पता चला कि उसे घर की चाभी की जानकारी थी. अब दिल्ली और अलवर पुलिस मिलकर आरोपी की तलाश में जुटी हैं.
ADVERTISEMENT

Delhi IRS Officer Daughter murder Case
Delhi IRS Daughter murder Case: दक्षिण पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में IRS अधिकारी की बेटी की हत्या के मामले में नए अपडेट सामने आया है. जानकारी के अनुसार मामले की जांच कर रही दिल्ली पुलिस आरोपी नौकर राहुल मीणा की तलाश में पहुंची. यहां पुलिस को आरोपी को लेकर कई चौंकाने वाली जानकारियां मिली. पूछताछ में पता चला कि आरोप राहुल मंगलवार को भी अपने इलाके में एक छेड़छाड़ की घटना में शामिल था. मामले की जानकारी देते हुए अलवर पुलिस के एसपी सुधीर चौधरी ने इंडिया टुडे को बताया कि यहां वारदात को अंजाम देने के बाद राहुल सीधे दिल्ली के लिए रवाना हो गया था. अब इस मामले में दिल्ली पुलिस और अलवर पुलिस की टीमें मिलकर काम कर रही हैं जिससे की आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके.