हिरासत में लिए गए छात्रों की मदद में उतरी आम आदमी पार्टी, अरविंद केजरीवाल पहुंचे थाने
दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों की मदद के लिए आम आदमी पार्टी की लीगल टीम और हेल्पलाइन सक्रिय. अरविंद केजरीवाल खुद मंदिर मार्ग थाने पहुंचे. 500 से अधिक युवाओं को मिली कानूनी व मेडिकल सहायता.
ADVERTISEMENT

फाइल फोटो.
राजधानी दिल्ली में जंतर-मंतर और 'संसद चलो मार्च' के दौरान हिरासत में लिए गए छात्रों और युवाओं को राहत दिलाने के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) मैदान में उतर आई है. पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल खुद मंदिर मार्ग थाने पहुंचे और हिरासत में लिए गए छात्रों के साथ एकजुटता दिखाई.
